माया, बादल व खंडूरी की कुर्सी रहेगी या छिनेगी

दिल्‍ली। 5 राज्‍यों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से पहले ही एक्जिट पोल ने नतीजों की एक झलक दिखा दी है। एक्जिट पोल के जो नतीजे आ रहे हैं उनमें यह साफ किया जा रहा है कि उत्‍तर प्रदेश में मायावती की कुर्सी छिनती दिखाई दे रही है। जबकि पंजाब में कांग्रेस व अकाली तथा उत्‍तराखंड में कांग्रेस व भाजपा में कांटे की टक्‍कर है।

उत्‍तर प्रदेश में मायावती को सत्‍ता से हटाने के लिए सपा सामने आती दिख रही है। ज्‍यादातर मीडिया हाउस द्वारा कराए गए एक्जिट पोल में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आती दिख रही है। मायावती की जो सीटें कटेंगी उन पर मुलायम सिंह यादव अपना कब्‍जा जमाएंगे।

वहीं उत्‍तराखंड में पिछली भाजपा सरकार भाजपा का नारा खंडूरी है जरूरी काम आएगा या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी। यहां कांग्रेस और भाजपा में जोरदार मुकाबला है।

उधर पंजाब में हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस और भाजपा व अकाली दल गठबंधन के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है। इस बार नई पार्टी पीपीपी भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+