मायावती के घर मातम, मुलायम के घर जश्न
लखनऊ। मंगलवार का दिन पांच राज्यों की राजनीतिक तस्वीर बदलने का दिन है, उत्तर प्रदेश्ा के साथ की केंद्र की सत्ता भी इस चुनाव पर ही केंद्रीत है, और प्रदेश से लेकर केंद्र की सत्ता में उत्तर प्रदेश का खासा योगदान है। आज मुख्यमंत्री मायावती के लिए फैसले का दिन है। अगर ताजा चुनावी अपडेट देखे तो उससे ऐसा लगता है कि मायावती के घर मंथन हो रहा होगा, और मुलायम के घर जश्न की तैयारी हो रही होगी।
मंगलवार सुबह-सुबह ही मायावती के अपने घर पर एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक वोटों की गिनती पूरी होने के पहले ही की गयी। सतीश चंद्र मिश्रा समेत कुछ अहम लोग की इस बैठक में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार मायावती ने सभी जोनल कोर्डीनेटरों को फरमान जारी करते कहा कि सभी जीते हुए विधायकों को लेकर तुरंत लखनऊ पहुंचे।
उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी अपने आवास से ही चुनाव परिणाम देख रहे है। सपा को बधाई मिलने का दौर शुरू हो गया है। मुलायम सिंह यादव के घर पर ही उनकी पार्टी का मुख्यालय है, जहां कार्यकर्ता काफी जोश में है और जश्न की तैयारी में है। वहीं मायावती अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे है। मायावती या उनका कोई कार्यकर्ता मीडिया से मुखातिब नहीं हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications