समाजवादी पार्टी ने हासिल किया स्‍पष्‍ट बहुमत

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के चुनावी नतीजों की यह सबसे बड़ी खबर है। इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पर्टी ने 202 के जादुई आंकड़े को छू लिया है। समाजवादी पार्टी के हिस्‍से में अभी तक 206 सीटें आई हैं। इतना नही नहीं अभी भी वह 18 सीटों पर आगे है। जिससे यह स्‍पष्‍ट हो गया कि आने वाले 5 साल तक राज्‍य में सपा की स्‍थाई सरकार रहेगी।

सपा ने राज्‍य में राजनीतिक पंडितों की सभी अटकलों को झूठा साबित किया है। अभी तक जितने भी एक्जिट पोल आए थे उनमें सपा को सबसे बड़ी पार्टी दिखाया जा रहा था। उसे 180 सीटों तक पहुंचता दिखाया जा रहा था। मगर सपा इन आंकड़ों से भी कहीं आगे निकल गई और उसने राज्‍य में स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल कर सभी के दावों को झूठा साबित कर दिया।

समाजवादी पार्टी ने इस बार के नतीजों से बसपा, भाजपा और कांग्रेस को पूरी तरह से चित कर दिया है। यूपी की जनता राज्‍य में मायावती की सरकार से त्रस्‍त हो चुकी थी। जबकि केंद्र में उसे महंगाई और भ्रष्‍टाचार का सामना करना पड़ रहा था।

2007 में जो नतीजे आए थे उसमें बसपा को स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल हुआ था। मगर इस बार उसे सबसे ज्‍यादा नुकसान उठाना पड़ा। बसपा इस बार 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। उसके हाथ में केवल 70 सीटें हैं। जबकि भाजपा 47 और कांग्रेस आरएलडी के साथ गठबंधन होने के बावजूद 34 सीटों तक पहुंच पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+