पाकिस्तान में हिंदू बड़ी संख्या में हुए अगवा

पीछले कुछ समय में 23 हिंदूओं को अगवा करने की घटनाए सामने आ चुकी है। बलूचिस्तान प्रांत के मानवाधिकार और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बंसत लाल गुलशन ने कहा कि पिछले चार सालों में पूरे प्रांत में लगभग 50 हिंदूओं का अपहरण किया गया। अगर मुशर्रफ का शासनकाल देखा जाए तो उसके नौ साल के शासनकाल में केवल सात अपहरण की घटनाएं हुई।
अगर डॉन न्यूज चैनल की रिपोर्ट देखा जाए तो बलूचिस्तान में फिरौती के लिए अपहरण और अन्य अपराधों में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। क्वेटा डिवीजन से पीछले तीन महिनों के दौरान 70 लोगो का अपहरण किया गया था। जिनमें से करीब 53 लोगो को खोज निकाला गया। अगर केवल पीछले महिने का ब्योरा देखे तो हिंदू समुदाय में 23 लोगो का अपहरण हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications