बैंक स्टाफ के रुप में अवतरित हुआ ठग, ले उड़ा एक लाख

बाद में इकबाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इकबाल सिंह परिवार के साथ अनुपम अपार्टमेंट ईस्ट अर्जुन नगर में रहते हैं। इकबाल रेलवे में वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार हैं। वह बेटे मनप्रीत और बहू हरमीत कौर के साथ पीएनबी प्रीत विहार से तीन लाख रुपये निकालने गए थे।
एक-एक हजार की दो और पांच सौ की दो गड्डियां लेने के बाद इकबाल वहीं एक कैबिन में रुपये गिनने लगे। उनके बेटे-बहू बैंक में दूसरे काम में लग गए। इसी बीच एक युवक इकबाल के पास आया। उसने उनके कटे-फटे नोट चेक करने की बात कर पांच सौ के बदले एक हजार के नोट देने की पेशकश की।
सोच-विचार के बाद इकबाल ने पांच-पांच सौ के नोट की दोनों गड्डियां युवक को सौंप दी। एक लाख रुपये लेने के बाद युवक वहां से रफूचक्कर हो गया। थोड़ी देर बाद इकबाल को अपनी गलती का अहसास हुआ। तब उन्होंने पुलिस और बैंक अधिकारियों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications