किंगफिशर के 40 बैंक खातों पर लगी रोक

कंपनी 29 फरवरी की तय समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं कर पाई। विमानन कंपनी को सेवा कर विभाग को 40 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान करना है। पिछले चार महीने में यह चौथा मौका है, जबकि सेवाकर विभाग ने किंगफिशर के बैंक खाते पर रोक लगाई। पिछले महीने आयकर विभाग ने भी टीडीएस जमा नहीं करने पर बैंक खातों पर रोक लगा दी थी। यह पूछने पर कि क्या विमानन कंपनी ने विभाग से संपर्क किया है उन्होंने कहा कि शनिवार होने के कारण अब तक तो नहीं। हमें उम्मीद है कि सोमवार को कंपनी संपर्क करेगी।
कंपनी को वायदे के मुताबिक 29 फरवरी तक 20 करोड़ रुपए का भुगतान करना था। हालांकि, किंगफिशर के प्रवक्ता से बात नहीं हो सकी। विमानन कंपनी को 29 फरवरी तक आंशिक भुगतान और 31 मार्च तक 70 करोड़ रुपए के पूरे बकाये का भुगतान करने के लिए समय दिया गया था।
सोलंकी ने कहा कि पहली बार कंपनी के खाते पर नवंबर शुरूआत में रोक लगाई गई थी, तब से कंपनी ने 30 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का ही भुगतान किया है। बैंक खातों पर रोक के बाद कंपनी ने दिसंबर में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि जनवरी में 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया और फरवरी में उन्होंने 20 करोड़ रुपये का भुगतान करने का वादा किया था।












Click it and Unblock the Notifications