आखिर लैला भी निकली बेवफा, भाग गई दुबई

Rajesh Khanna
दिल्ली (ब्यूरो)। कर्ज इतना बढ़ गया कि राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा में अभिनेत्री की भूमिका निभानेवाली लैला खान भारत छोड़ कर भाग गई। मुंबई फिल्मी दुनिया की चमक दमक को बरकरार रखने के लिए पैसे की जरुरत पड़ती है। लैला को फिल्में नहीं मिल रहीं थी। वह उधार लेने लगीं। कर्ज बढ़ता गया देने का कोई जरिया नहीं था। कर्जदार परेशान करने लगे तो लैला भाग कर कश्मीर आई। फिर अपनी मां चार भाई बहनों और सौतेले पिता के साथ दुबई भाग गई।

जम्मू में एशिया होटल के नजदीक अपनी सफेद रंग की स्कार्पियो को लावारिस छोड़कर गायब हुई फिल्म स्टार लैला खान को चार भाई-बहनों, मां और एक कश्मीरी व्यक्ति अतीक के साथ दुबई में देखा गया है। राज्य पुलिस अतीक नाम के इस व्यक्ति का ब्यौरा जुटाने में लगी है। लैला खान जम्मू से हवाई मार्ग से गई या फिर स्टेशन से रवाना हुई है। इसकी छानबीन भी पुलिस कर रही है। अतीक से लैला खान की मां ने निकाह किया है। कश्मीर पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है। उसके लापता होने का मामला मुंबई के ओछीवाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज है।

संभावना है कि अतीक फर्जी नाम हो सकता है और लैला व उसका परिवार भी फर्जी नाम से दुबई में ठहरा हुआ है। जम्मू में अक्तूबर महीने में केवल उसकी सफेद रंग की स्कार्पियो बरामद की गई थी। जिसे बाद में कोर्ट के आदेश पर नेहरू मार्केट पुलिस ने नई दिल्ली के एक फाइनेंसर के हवाले कर दिया था। इस कार पर काफी लोन बाकी था। लापता कार की बरामदगी की सूचना नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में पहुंचा दी थी। वहीं से फाइनेंसर को इस स्कार्पियो का पता चला था। जम्मू कठुआ रेंज के डीआईजी फारूक खान के अनुसार मुंबई पुलिस ने फिलहाल इस सिलसिले में कोई संपर्क नहीं किया है। आग्रह पर मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार लैला खान दो कश्मीरी युवकों के साथ कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई थी। एक युवक अतीक बताया जा रहा है जो बाद में स्कार्पियो से लैला खान के साथ जम्मू पहुंचा था। इसी युवक के साथ लैला खान को दुबई में देखा गया। मुंबई पुलिस को अतीक की तलाश है। ताकि पता चले कि अतीक के कहीं आतंकी संबंध तो नहीं है। लैला ने काफी उधार लिया था। इस उधार को चुकाने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। जम्मू से बरामद स्कार्पियो भी लोन पर थी।

पिछले साल ही नासिक के इगतपूरी इलाके स्थित लैला के बंगला में रहस्यमय परिस्थितियों में आग भी लग गई थी। तब से लैला गायब है। छह महीने बाद उसकी सूचना मिली कि अंतिम समय में उसे कश्मीर में देखा गया था। लैला के पिता नादिर शाह और राखी सावंत के भाई ने उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई थी। नादिर से लैला की मां से सितंबर 2006 में संबंध विच्छेद हो गए थे। हैरत की बात है कि मुंबई पुलिस ने जब पहली बार उसके पिता को बताने गई कि मुंबई से आपकी बेटी गायब है तो सौतेले पिता ने बेटी को खोजने के बजाय कहा कि उसका जितना सामान मुंबई के फ्लैट में है मुझे दिला दीजिए। पुलिस उसके व्यवहार से हैरत में पड़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+