मुस्लिम आरक्षण पर गरजे प्रवीण तोगडिय़ा

उन्होंने बुधवार सायं यमुनानगर में और बृहस्पतिवार की दोपहर को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद और सायं के समय पानीपत में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान इस मसले पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। तोगडिय़ा ने कहा कि संविधान की धारा 16-एना को खत्म कर मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हिंदुओं से जागृत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सच्चर आयोग व रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट खारिज करे और एससी कोटे से मुसलमानों व ईसाइयों को आरक्षण न देने का वचन दे।
ईसाइयों को दिया गया एसटी आरक्षण खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान से सभी सरोकार खत्म करे। समझौता एक्सप्रेस ट्रेन व मित्रता बसें चलाने जैसी प्रक्रियाएं बंद की जाएं। पाकिस्तान में यदि कुछ भेजना है तो वहां टैंक और मिसाइलें भेजी जाएं ताकि एक आतंकी देश को खत्म किया जा सके। डॉ. तोगडिय़ा ने शाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार व सभी दलों के नेता मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications