संबंध बिगड़े तो विधायक पुत्र ने रुसी युवती को पीटा

विधायक का बेटा फरार है। दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा के अनुसार, विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जैसे ही पूछताछ में बातें सामने आएंगी दर्ज एफआईआर में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। रसिया निवासी युवती लूसी (बदला हुआ नाम) बुधवार सुबह ही भारत आई थी। उसने एयरपोर्ट पर ही विवेक सिंह (32) को बुला लिया था। विवेक सिंह सरघना, यूपी से बसपा विधायक चंदवीर सिंह का बेटा है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। लूसी उसे रास्ते में ही छोड़कर महरौली की फ्रीडम फाइटर कालोनी में आ गई थी। इसके बाद विवेक सिंह भी यहां आ गया और लूसी के साथ मारपीट की। विवेक ने उसके पासपोर्ट समेत अन्य कागजात भी छीन लिए और पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद विवेक फरार हो गया। युवती ने इसकी सूचना महरौली थाना पुलिस को दी। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता महरौली स्थित फ्रीडम फाइटर एंक्लेव इलाके में दो अन्य युवतियों के साथ पीजी में रहती थी। वह गुडग़ांव स्थित एक इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी में काम चुकी है। उसने और विधायक के पुत्र विवेक कुमार उर्फ विक्की (32) ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स एक ही संस्थान से किया था। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। कोर्स के बाद दोनों ने गुडग़ांव की एक कंपनी एक साथ इंटर्नशिप भी की, पर बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विक्की ने कंपनी छोड़ दी और पीडि़ता भी रूस लौट गई। कुछ समय पहले ये रुस चली गई थी और बुधवार को वापस आई थी।












Click it and Unblock the Notifications