मध्य प्रदेश में जबरदस्ती करवाई जा रही है नसबंदी

भोपाल। कांग्रेस की नीतियों की हमेशा विरोध करने वाली भाजपा उसी के नक्शे-कदम पर चल रही है। मध्यप्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां के अफसर अपना टारगेट पूरा करने के लिए जबरन लोगों की नसबंदी करा रहे हैं। जिसके लिए वो लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन दे रहे है, अगर लोग प्रलोभन से नहीं मानते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस दंश का शिकार सबसे ज्यादा बैतूल इलाके के आदिवासी हैं। अफसरों को निर्धारित समय दिया गया है और कहा गया है कि वो लोगों को जागरूक करते हुए नसबंदी कराये लेकिन अफसर जागरूक तो दूर जबरदस्ती नसबंदी करा रहे हैं। जिनमें कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं और तो और रिकार्ड बनाने के लिए लोग एक व्यक्ति का दो बार ऑप्रेशन करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

जब मीडिया ने अफसरों से बात करनी चाही तो उन्होंने सिरे से इंकार कर दिया और कुछ भी बोलने से बचते दिखे। अफसरों के इस तानाशाही रवैये के पीछे उनका प्रमोशन और इंक्रीमेट है जो कि उन्हें टारगेट पूरा करने पर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक बैतूल ज़िले को इस बार 15 हज़ार 700 ऑपरेशन करने का टारगेट दिया गया जिनमें अब तक 13 हज़ार 48 से अधिक लोगों की नसबंदी कराई जा चुकी है। इस दंश का शिकार सबसे ज्यादा कोरकू प्रजाति के लोग हुए हैं। ताज्जुब की बाद यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस संगीन मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+