दिल्‍ली में पुलिस ने दिया धक्‍का, बुजुर्ग की मौत

death
नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस का यह मामला काफी चौकाने वाला है, पुलिस के धक्‍का देने पर आदमी की मौत हो गयी। यह मामला दिल्‍ली के सुब्रतो पार्क का है, यहां पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसवालों ने एक बुजुर्ग को धक्‍का दे दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया, और बाद में उनकी मौत हो गयी।

अनिल अरोड़ा (66) गीता कॉलोनी में रहते थे और अपने बेटे के साथ धौला कुआं इलाके की एक पार्टी से लौट रहे थे, पुलिस चौकी के समीप ही उनकी गाडी खराब हो गयी। उनका बेटा पास की पुलिस चौकी में पानी लेने गया किसी बात पर उसकी एक पुलिस वाले से कहा सुनी हो गयी। नजदीक का एक और पुलिस वाला वहां पहुच गया और दोनो मिलकर उसको पीटने लगे।

इस दौरान उसके पिता अनिल अरोडा़ बीच बचाव करने आए, तो पुलिस वालों ने उनको धक्‍का दे दिया। जिसको मौत का कारण बताया जा रहा है। यह मामला अब तुल पकड़ चुका है, गैर इरादतन हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर ने क्राइम ब्रांच को जांच का आदेश दे दिया गया है, और मजिस्‍ट्रेट के आदेश दे दिए गये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+