भंवरी हत्या मामले में सीबीआई ने बनाए 13 आरोपी
जोधपुर।
सीबीआई ने जोधपुर की एक अदालत में आज नर्स भंवरी देवी प्रकरण में महिपाल मदेरणा समेत तेरह अभियुक्तों के खिलाफ चालान पेश किया। मुख्य आरोपियों महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह के ऊपर हत्या, अपहरण की साज़िश, सबूतों को नष्ट करने और एससी एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इस चार्जशीट से मदेरणा और मलखान को उम्र कैद हो सकती है। id="toptextpromo">भंवरी
के पति अमरचंद के खिलाफ आपराधिक साज़िश, अपहरण और सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। मलखान सिंह की बहन इंदिरा विश्रोई के खिलाफ और तीन अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ जांच चल रही है। 97 पन्नों की इस चाजर्शीट में 300 गवाह हैं। इन आरोपीयो पर उर्म कैद की तलवार लटक रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि नर्स के तौर पर काम करने वाली भंवरी देवी पिछले साल 2 सितंबर से लापता है और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह मुख्य आरोपी हैं। मंगलवार को सीबीआई ने इन दोनों हाई प्रोफाइल आरोपियों समेत नौ आरोपियों को जोधपुर की एक कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने इन सभी को 13 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications