यूपी चुनाव: बैलेट पर भारी बुलेट, हत्‍या

Murder
प्रबुद्धनगर। यूपी महासंग्राम के छठे चरण में जैसी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही थी खैर पूरी तरह तो उस तरह नहीं हुआ मगर प्रबुद्धनगर में बैलेट पर बुलेट का भारीपन देखने को मिला। प्रबुद्धनबर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस हत्‍या के पीछे चुनावी रंजिश होना मान रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रबुद्धनगर के शामली तहसील में तैनात हरेन्‍द्र को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था। ड्यूटी खत्‍म करने के बाद वह घर वापस लौट रहा था कि अज्ञात लोगों ने उसपर हमला दिया। सूत्रों की मानें तो शामली के फुगाना थाना इलाके के वहावडी गांव के पास हत्यारों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और सिर में गोली मार दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आस-पास के इलाकों को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया और पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए छज्ञनबीन शुरु कर दी। पुलिस की मानें तो हत्‍या के पीछे अभी कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। वहीं दूसरी तरफ इलाकाई लोगों में चर्चा है कि चुनावी रंजिश को लेकर हरेन्‍द्र की हत्‍या की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+