पश्चिम उत्तर प्रदेश में 60 फीसदी मतदान

ताज़ा अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें |
UP Election Special Page
5:35 बजे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज 60 फीसदी मतदान हुआ। हाथरस में 65 फीसदी वोट पड़े, आगरा में 58 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जबकि प्रबुद्धनगर में 58 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 55 फीसदी।
3:40 बजे। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 50.8 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। आगरा में 50.8 फीसदी, हाथरस में 53 फीसदी, बागपत में 45 फीसदी और बुलंदशहर में 54 फीसदी, मेरठ में 54 फीसदी, गाजियाबाद में 52 फीसदी, पंचशील नगर में 51 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 45 फीसदी, प्रबुद्धनगर में 48 फीसदी मतदान हुआ।
दोपहर 12:20 बजे। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हो चुका है। आगरा में 23.9, हाथरस में 24.9, सहारनपुर में 27.3, मुजफ्फरनगर में 19, मथुरा में 21.9, नोएडा में 23, पंचशील नगर में 23, बुलंदशहर में 27.51 और अलीगढ़ में 25 फीसदी मतदान हुआ है।
11:32 बजे: हाथरस के सादाबाद विधान सभा क्षेत्र में गांव गढ़ी हड़िया में पीने की पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार।
11:17 बजे: वोट देने पहुंचे केजरीवाल का नाम वोटर लिस्ट में नहीं
10:25 बजे: किरकिरी होने के बाद केजरीवाल वोट के लिए लौटे
10 बजे। छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान हो चुका है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 7 और अलीगढ़ में 9, आगरा में 9, बागपत में 10, बुलंदशहर में 12, मथुरा में 10 गाजियाबाद में 10, मेरठ में 9 और सहारनपुर में 7 फीसदी मतदान।
9:30 बजे। नोएडा के मंगरौली, गाजियाबाद के साहिबाबाद समेत अलीगढ़ के तीन और सहारनपुर के तीन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित।
9 बजे तक : आगरा में 9% मतदान। बागपत मं 10% मतदान।
7: 45 बजे: सांसद अजीत सिंह ने वोट डाला।
7.30 बजे: अरविंद केजरीवाल ने वोट नहीं डाला। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गयी है।
सुबह 7 बजे: पोलिंग बूथ पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
कुछ खास बातें-
- कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल की असली परीक्षा यहां होगी। यह इलाका रालोद का गढ़ माना जाता है, जबकि कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा मेहनत यहीं की है।
- पिछली गर्मी में राहुल ने भट्ठा परसौल से लेकर अलीगढ़ तक 100 किलोमीटर की पदयात्रा की थी।
- यमुना एक्सप्रेस वे की वजह से जमीन अधिग्रहण हुआ जिस कारण किसान मायावती से नाराज हैं।
- दारुल उलूम देवबंद समेत मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मुस्लिम वोटरों के हाथ में कमान रहेगी।
- इस चरण में मायावती के घर यानी बदलापुर, गाजियाबाद में भी वोट पड़ेंगे।
- इस चरण में कल्याण सिंह की बहू प्रेमलता सिंह अतरौली, अलीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि उनके पुत्र राजबीर सिंह बुलंदशहर की दिबाई सीट से खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications