किरकिरी होने के बाद केजरीवाल वोट के लिए लौटे
गाजियाबाद। अन्ना हजारे के अर्जुन अरविंद केजरीवाल आज बिना वोट डालें गोवा के लिए रवाना हो गये। लेकिन मीडिया में यह खबर प्रसारित होने के बाद अन्ना टीम के सदस्यों का दवाब केजरीवाल पर बढ़ा और केजरीवाल ने अपना फैसला बदलते हुए एयरपोर्ट से वापस आने का फैसला किया।
जहां मीडिया इसे मीडिया का असर कह रही है वहीं दूसरी ओर टीम अन्ना के सदस्य इसे केजरीवाल का बड़प्पन कह रहे हैं। अभी तक तय नहीं है कि केजरीवाल वोट डालेंगे या नहीं, हो सकता है है कि वो फार्म 49 भरें। केजरीवाल की यह हरकत बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती है। अरविंद केजरीवाल सुबह 7 बजे वोट डाल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया फिर वो अचानक वोट के लिए एयरपोर्ट से वापस आ रहे हैं। आखिर यह सब उन्होंने किया क्यों?
गौरतलब है कि वोटरों को वोट के लिए जागरूक करने के लिए घूम-घूम कर रैली करने वाले समाज सेवी अन्ना हजारे के सबसे करीबी सदस्य अरविंद केजरीवाल ने वोट डाले बिना ही गोवा के लिए निकल पड़े। केजरीवाल ने कहा कि उनका गोवा पहुंचना ज्यादा जरूरी है क्योंकि वहां भी एक बड़ी रैली होने वाली है। इसलिए वो वोट नहीं डाल पायें लेकिन उनका परिवार वोट जरूर डालेगा।













Click it and Unblock the Notifications