वोट डालने के लिए उलटे पांव लौटे अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल की आज सुबह 10:30 बजे गोवा के लिए फ्लाइट थी, जिसके लिए केजरीवाल निकल गये। केजरीवाल चाहते तो सुबह 7 और 7:30 बजे वोट डाल सकते थे। या अगर उन्हें वोट नहीं देना था तो अपने बयान पर कायम रहते हुए फार्म 49 भरते, लेकिन केजरीवाल ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके बाद एक नयी बहस छिड़ गयी है।
जहां लोग यह कह रहे हैं कि केजरीवाल वोट ना देकर अपना विद्रोह जता रहे हैं वहीं केजरीवाल ने कहा कि उनका गोवा पहुंचना ज्यादा जरूरी है क्योंकि वहां भी एक बड़ी रैली होने वाली है। इसलिए वो वोट नहीं डाल पायें लेकिन उनका परिवार वोट जरूर डालेगा। आपको बता दें पिछले दिनों केजरीवाल ने संसद और सांसदो पर विवादास्पद बयान दिया था जिसके चलते उनकी चारों ओर किरकिरी हो रही है। ऐसे में केजरीवाल का वोट ना डालना एक नये विवाद को जन्म दे सकता है।
केजरीवाल के खिलाफ जब लोगों की आवाज बुलंद होने लगी तो वो एयरपोर्ट के रास्ते से वापस लौट आये और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।













Click it and Unblock the Notifications