बिना वोट डाले पोलिंगबूथ से लौटे अरविंद केजरीवाल
गाजियाबाद।
आज का चुनाव अरविंद केजरीवाल की वजह से काफी सुर्खियों में आ गया है। मीडिया में किरकरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि केजरीवाल का नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो हमेशा इस पोलिंग बूथ से ही वोट डालने आये हैं औऱ साल 2009 में उन्होंने यहीं से वोट डाला था। उनके पास उनका पुराना वोटिंग कार्ड था। जिसके चलते केजरीवाल वोट देने से वंचित रह गये इस बात का कष्ट सबसे ज्यादा खुद केजरीवाल को है। id="toptextpromo">इससे
पहले केजरीवाल ने बिना वोट डाले गोवा जाने वाले अपने फैसले को अपनी गलती बताया और माफी मांगी। लेकिन केजरीवाल जब यह बातें कह रहे थे और उनका नाम वोटिंग लिस्ट में खोजा जा रहा था तभी वहां हंगामा मच गया। कुछ लोग पोलिंग बूथ पर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस को टाईट होना पड़ा और केजरीवाल से तुरंत अपने घर जाने को कहना पड़े। नारे लगाने वाले लोग कौन थे इस बारे में पता नहीं चल पाया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आपको
बता दें कि अन्ना हजारे के अर्जुन अरविंद केजरीवाल आज बिना वोट डालें गोवा के लिए रवाना हो गये थे । लेकिन मीडिया में यह खबर प्रसारित होने के बाद अन्ना टीम के सदस्यों का दवाब केजरीवाल पर बढ़ा और केजरीवाल ने अपना फैसला बदलते हुए एयरपोर्ट से वापस आने का फैसला किया। जहां मीडिया इसे मीडिया का असर कह रही है वहीं दूसरी ओर टीम अन्ना के सदस्य इसे केजरीवाल का बड़प्पन कह रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications