अवसरवादी पार्टियों को करारी हार मिलेगी: दिग्विजय सिंह
यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आगरा विधानसभा क्षेत्र में कही। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सांसद डॉ. अशोक तंवर तथा हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि एवं आगरा कैंट के पर्यवेक्षक होशियारी लाल शर्मा भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं और वहां स्पष्ट रूप से कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। प्रदेश की जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट देने जा रही है क्योंकि जनता जान चुकी है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ चुका है।
सांसद अशोक तंवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है और विकास के लिए कांग्रेस को वोट देगी। उत्तर प्रदेश सभी क्षेत्रों में पिछड़ चुका है, प्रदेश में कोई नये उद्योग नहीं लगाये गये जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है। सांसद तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों को अब और सटीक रणनीति केसाथ अमली-जामा पहनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 22 सालों से गैर-कांग्रेसी सरकारों के कुशासन को मुद्दा बना रही है वहीं उसने सपा,बसपा एवं भाजपा की जाति व धर्म आधारित राजनीति को भी करारा जवाब देने का मन बना लिया है।
होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि कांंग्रेस सभी धर्मों, वर्गों और 36 बिरादरी की पार्टी है और सभी लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज व देश को जोडऩे की राजनीति करती है लेकिन दूसरे दल तोडऩे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने केंद्र की योजनाओं का सही इस्तेमाल किया है और केंद्र के पैसे को सही हकदार तक पहुंचाया है लेकिन उत्तर प्रदेश में केंद्र का पैसा असली हकदार तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और अनेक कुर्बानियां दी। आगरा कैंट व बाहा विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ता बड़ी मेहनत कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications