'दूसरों को पाठ पढ़ा, मताधिकार भूले अन्ना'

अन्ना और टीम अन्ना लोगों से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ वोट करने की बात कर रहे हैं लेकिन खुद वोट क्यों नहीं डालते। दिग्विजय ने अन्ना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अन्ना को महाराष्ट्र के चुनाव में वोट डालना चालिए था, लेकिन अन्ना ने वोट नहीं डाला। अन्ना अभी तक अपने मत का अधिकार नहीं समझ पाये है।
उन्होंने टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल पर वार करते हुए कहा कि संसद पर बयान देने का उनका क्या मतलब था वहीं जाने, ऐसा बयान देकर पता नहीं क्या करना चाहते है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर केजरीवाल की नजर में लोकतंत्र खराब है तो उनके दिमाग में किसी और किसी सुशासित प्रणाली की सोच हो तो जनता के सामने रख सकते है। कौन की शासन प्रणाली भारत में लागू की जाय।












Click it and Unblock the Notifications