यूपी चुनाव: सातवें चरण में 30 फीसदी प्रत्याशी दागी
पिछले विधानसभा चुनावों में केवल 22 फीसदी ही करोड़पति थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि सातवें चरण में समाजवादी पार्टी के 60 में 27, भाजपा के 60 में 20, बसपा के 60 में 13 और कांग्रेस के 51 में 14 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें समाजवादी पार्टी के अमरोहा के महबूब अली के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 मामले हैं, इनमें तीन हत्या से संबंधित हैं।
वहीं सपा के बदायूं से प्रत्याशी आबिद रजा खान के खिलाफ दस मामले हैं। इनमें तीन हत्या से संबंधित हैं। सातवें चरण में सोउर से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब काजिम अली खान की सबसे ज्यादा संपत्ति 56.89 करोड़ रुपये है। इसके बाद सहसवान से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रत्याशी धरम यादव की संपत्ति 42.27 करोड़ रुपये और बरेली से कांग्रेस की प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन की संपत्ति 27.69 करोड़ रुपये है।
दागदार दामन वाले दस नेता
प्रत्याशी पार्टी मुकदमे विधानसभा क्षेत्र
--------------------------------------------------------------
महबूब अली सपा 15 अमरोहा
आबिद रजा खान सपा 10 बदायूं
डीपी यादव रापद 8 सहसवान
शहनवाज राणा रालोद 6 बिजनौर
उबैस निर्दलीय 6 कुंदरकी
राजेश यादव सपा 6 कटरा
रामवीर सिंह भाजपा 5 कुंदरकी
कांशीराम भाजपा 2 मिलक
राम सरन वर्मा भाजपा 5 बीसलपुर
आरिफ खान पीस पार्टी 5 बदायूं
किस पार्टी में कितने दागी प्रत्याशी
पार्टी उम्मीदवार मामले प्रतिशत
--------------------------------------------------------------
भाजपा 60 20 33
बसपा 60 13 22
सपा 60 27 45
कांग्रेस 51 14 24
पीस पार्टी 45 13 29
जदयू 26 4 12
रालोद 10 4 20
करोड़ो की संपत्ति वाले 10 प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी संपत्ति विधानसभा क्षेत्र
--------------------------------------------------------------
नवाब काजिम अली कांग्रेस 56 करोड़ स्वारटांडा
डीपी यादव रापद 42 करोड़ सहसवान
सुप्रिया ऐरन कांग्रेस 27 करोड़ बरेली कैंट
ओम कुमार बसपा 24 करोड़ बिजनौर
अंशु नागपाल आरएलडी 20 करोड़ नौगवां सादत
शाहनवाज राणा आरएलडी 17 करोड़ बिजनौर
कविता सिंह भाजपा 16 करोड़ चांदपुर
नासिर बसपा 15 करोड़ मुरादाबाद ग्रामीण
विजय पाल सिंह बसपा 13 करोड़ फरीदपुर
योगेश कुमार कांग्रेस 11 करोड़ भोजीपुरा













Click it and Unblock the Notifications