एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने तेज की छापेमारी

जिन जिलों में सीबीआई के छापे मारे जा रहे हैं उनमें लखनऊ, बहराइच, वाराणसी, गाजीपुर, बस्ती प्रमुख हैं। इस मामले में सीबीआई बसपा के विधायक राम प्रसाद जायसवाल से पूछताछ कर चुकी है। यही नहीं बसपा से भाजपा में जा चुके बाबू सिंह कुशवाहा व उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा चुकी है। यह छापेमारी यूपी ही नहीं बल्कि बिहार के भी कई जिलों तक पहुंच चुकी है।
इस घोटाले ने अब तक 5 लोगों की जान ली है, जिनमें दो सीएमओ, एक डिप्टी सीएमओ और दो स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मियों ने आत्महत्या की, जबकि बाकी की हत्या की गई है। इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा का भी नाम आ रहा है।
अब तक हुई मौतें
- सीएमओ डा. विनोद कुमार आर्या, जिनकी अक्तूबर 2011 में लखनऊ में गोली मार कर हत्या कर दी गई।
- सीएमओ डा. बीपी सिंह, उनके घर के सामने 2 अप्रैल, 2011 को हत्या कर दी गई।
- डिप्टी सीएमओ डा. वाई एस सचान की लखनऊ जेल के अंदर हत्या कर दी गई, जिसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया।
- यूपी जन निगम के इंजीनियर ने आत्महत्या की।
- इसी महीने की शुरुआत में एनआरएचएम के क्लर्क महेंद्र शमा का शव लखीमपुर में मिला।












Click it and Unblock the Notifications