पोलियो अब समूचे विश्व से उखाड़ फेंका जा सकता है : प्रधानमंत्री

polio drop
भारत एक वर्ष से पोलियो मुक्त है इसपर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रसन्नता जताई है। भारत के एक साल से पोलियो मुक्त रहने और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उसे पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिए जाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे उम्मीद जगी है कि अब भारत ही नहीं बल्कि समूची धरती से इस बीमारी को उखाड़ फेंका जा सकता है।

मनमोहन सिंह ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित पोलियो सम्मेलन के अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब देश के सभी बच्चों को इस तरह की तमाम बीमारियों से मुक्त कराने के लिए पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना होगा।उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारा परम उद्देश्य हमारे सभी बच्चों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्राप्त करना होना चाहिए। हमें यह निश्चित करना चाहिए कि हर भारतीय बच्चा चाहे वह अमीर हो या गरीब, चाहे वह लद्दाख में रहता हो या दिल्ली में, सर्वोतम टीकाकरण तक उसकी पंहुच बने।

इस महत्वकांक्षी कार्य के लिए मैं अपनी सरकार को प्रतिबद्ध करता हूं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भारत के पोलियो मुक्त होने की घोषणा करते हुए कहा कि वि स्वास्थ्य संगठन ने भारत का नाम पोलियो प्रभावित देशों की सूची से हटा दिया है। इस सूची में दुनिया के सिर्फ चार देशों के नाम थे।

भारत का नाम हट जाने पर अब इसमें पाकिस्तान, नाइजीरिया और अफगानिस्तान बचे हैं। डब्ल्यू एच ओ प्रतिनिधि नातेला मेनैब्डे ने कहा कि सूची से नाम हटाए जाने के बाद भारत को पोलियो मुक्त देश का दर्जा पाने के लिए अगले दो साल तक पोलियो मुक्त रहना होगा। प्रधानमंत्री ने उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इसका असल श्रेय 23 लाख स्वयंसेवियों को जाता है जो दूर दराज के क्षेत्रों सहित घर घर जा कर बार बार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हैं। उन्होंने कहा इससे उम्मीद जगी है कि हम आखिरकार पोलियो को न सिर्फ भारत से बल्कि समूची धरती से उखाड़ फेंक सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+