ऑनर किलिंग: बेटी का गर्दन काट पिता पहुंचा थाने

Honour Killing
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में ऑनर किलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। यहां के बेहटा गोकुल क्षेत्र में एक व्‍यक्ति ने अपनी ही बेटी की गला काटकर हत्‍या कर दी। इतना ही नहीं हत्‍या के बाद धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसे हाथ में लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल क्षेत्र में सिकंदरपुर निवासी सुरेश दीक्षित ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद उसने गर्दन को हाथ में लिया और रोता चिखता हुआ थाने लेकर पहुंच गया। थाने पर उसे देख पुलिस वाले भी एक पल के लिये भौचक्‍के रह गये।

पुलिस ने फौरन सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के चाल चलन से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है और सुरेश के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+