चुनाव आयोग के निशाने पर श्रीप्रकाश जायसवाल

लखनऊ। पहले सलमान खुर्शीद, फिर बेनी प्रसाद वर्मा और अब श्रीप्रकाश जायसवाल चुनाव आयोग के निशाने पर हैं। ऐसी खबर मिल रही है केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के गुरूवार को विवादास्पद बयान पर नोटिस जारी कर सकता है।

विरोधी पार्टियां जहां आयोग से कड़ी कार्वाई की मांग कर रही हैं वहीं जायसवाल ने कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। खबर यह भी है कि श्री प्रकाश जायसवाल से कांग्रेस आलाकमान भी नाराज हो गये हैं उन्होंने इस मुद्दे पर श्री प्रकाश जायसवाल से सफाई भी मांगी है।

गौरतलब है कि गुरूवार को कानपुर में वोट डालने जा रहे कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दावा किया था कि यूपी में केवल कांग्रेस की ही सरकार बनेंगी अगर कांग्रेस बहुमत में नहीं आती है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होगा। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गयी है। सपा ने जहां इस बयान को हताशा भरा बताया है वहीं भाजपा ने इसकी खिल्ली उड़ायी है।

सपा ने कहा कि यह अचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए वो आयोग के पास जायेंगे तो वहीं बसपा ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि उसकी चुनाव में औकात क्या रहने वाली है इसलिए वो ऊल-जूलल बयान दे रही। भाजपा ने कहा कि जायसवाल का बयान संविधान का अपमान है, इसलिए मंत्री जी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+