कांग्रेस मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज करवाना चाहती है: उमा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार और फायर ब्रांड नेता तथा चरखारी सीट से प्रत्‍याशी उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी की तरह उनपर भी मुकदमा दर्ज करवाना चाहती है। बुधवार की देर रात धरना समाप्‍त करने के बाद उमा ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि जिस तरह उनके स्‍टार नेता राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज हुआ उसी तरह उनके ऊपर भी मुकदमा दर्ज हो जाये। उमा ने इसमें बसपा को शामिल करते हुए कहा कि बसपा भी इस मामले में कांग्रेस की मदद कर रही है।

उमा भारती ने कहा कि स्थानीय प्रशासन बीएसपी के दबाव में काम कर रहा है। इसी वजह से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े तीन लोगों को अनावश्यक गिरफ्तार कर लिया गया था। संघ से जुड़े पीयूष, जितेन्द्र और चरखारी के सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके विरोध में उमा भारती रात करीब 11 बजे चरखारी थाने में धरने पर बैठ गई थी। धरना करीब तीन घंटा चला। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लोगों को छोड़ दिया था।

उमा भारती के धरने पर बैठते ही वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई और सरकार विरोधी नारे लगाने लगी। धरने पर बैठने के पीछे कारण यह था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडे लोगों की गिरफ्तारी के बाद उमा थाने गईं थी। थाने पर किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई थी और थाना इंजार्च ने उनके उपर रायफल तान दिया था। इसके बाद से वह धरने पर बैठ गईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+