कब्रिस्तान से बच्चों की लाश गायब

सूत्रों के अनुसार खिलचीपुर के कब्रिस्तान से बच्चों के शव गायब होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गयी है। एसडीएम आर आर चौधरी को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कब्रिस्तान का मुआयना करने पर पाया गया कि चार बच्चों का शव कब्र से गायब था। ऐसा लग रहा था कि कुछ शवों के साथ छेड़खानी की गयी है, उनके अंग बाहर निकले हुए थे।
एसडीएम ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है और कब्रिस्तान में बिजली के प्रबंध के साथ साथ सुरक्षा बल भी तैनात करेंगे। स्थानीय लोगो के आधार पर बताया कि हाल ही में शिवरात्रि थी और इस दिन तांत्रिक कब्रिस्तान में तंत्र मंत्र करते है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शवों के गायब होने में तांत्रिक का ही हाथ है।












Click it and Unblock the Notifications