चिदंबरम मामले में जल्द सुप्रीम कोर्ट जाएगें स्वामी

स्वामी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि काईकोर्ट के न्यायाधीश ने 77 पृष्ठों के फैसले में से 65 पृष्ठों में यह माना है कि उनकी याचिका में चिदंबरम पर लगाये गये आरोप सही है, लेकिन इस कारण याचिका खारिज कर दी गयी क्योकि उनके खिलाफ मामला सिद्ध नहीं कर पाये। इस कारण से स्वामी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे है।
उन्होनें कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में सिद्ध करेंगे कि 2जी घोटाले में चिदंबरम की प्रमुख भागेदारी थी, उनके हाथ के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो पाता। उन्होनें कहा कि 2 घोटाले से संबंधित मामले पर उन्हें हर मामले पर हाईकोर्ट से हार और सुप्रीम कोर्ट से जीत हासिल हुई, उनको इस मामले पर भी भरोसा है कि चिदंबरम को सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications