मैक्सिको की जेल में खूनी संघर्ष, 44 की मौत

जेल में कैदीयों के एक दूसरे से हमला करने पर टकराव बढ़ता गया और स्थिति इस तरह बेकाबू हो गयी कि 44 लोगो की अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जब तक जेल प्रशासन इस पर काबू पाते तब तक इस खूनी खेल में 44 लोगो की बलि चढ़ाई जा चुकी थी। कैदियों के परिजन जेल के बाहर इक्टठा हो गये और जेल की कांटेदार को खींचते हुए पंलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे।
गौरतलब है कि कुछ महिने पहले जेल की सुरक्षा का ज़िम्मा सेना और पुलिस को सौंपा गया था, 141 क़ैदी फ़रार हो गए थे। जेल के सुरक्षा गार्डों पर ही क़ैदियों की मदद करने का आरोप लगा था। ये जेल अमरीका की सीमा के पास स्थित है। टमाउलीपस राज्य के सुरक्षा मंत्री एंटोनियो गर्जा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क़ैदियों के फ़रार होने की घटना के बारे में गुरुवार की रात को ही पता चल गया था।












Click it and Unblock the Notifications