राहुल गांधी का अगला पड़ाव दलित के घर
सांसद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि मतदान के दिन सभी एजेंट बूथों पर मुस्तैदी से अपनी भूमिका का निवर्हन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
जिला कानपुर के विधानसभा क्षेत्र घाटमपुर में 20 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी की रैली को लेकर सांसद पीएल पुनिया एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर घाटमपुर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के लिए पार्टी महासचिव राहुल गांधी 20 फरवरी को घाटमपुर आ रहे है और इस दिन वे यहां विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें। पुनिया ने घाटमपुर के मुख्य चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता यह बात बात सुनिश्चित करें कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरुरी है। सांसद ने उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील की है, कि वे चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करें। ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मताधिकार प्राप्त है। इस अधिकार का प्रयोग करते हुए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मताधिकार एक महत्वपूर्ण शक्ति है। इस शक्ति के इस्तेमाल से आप लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है। रैली स्थल का जायजा लेने के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से दावा किया कि यह रैली भीड़ के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी और यहां से पार्टी प्रत्याशी नंद सोनकर भारी बहुमत से विजयी होगें।













Click it and Unblock the Notifications