आंध्रा के स्कूल की सुरंग में 20 हजार करोड़ का खजाना

सूत्रों के मुताबिक सचिवालय के सामने शनिवार को स्कूल में काम कर रहे मजदूरों ने जब खुदाई शुरू की तो अचानक जमीन धंस गई। मजदूरों ने पाया कि वहां से कुछ सीढ़ियां नीचे की ओर गई हुई हैं। थोड़ा नीचे उतर कर देखा तो एक सुरंग निकली जिसमें खजाना रखा मिला। मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत कॉन्ट्रैक्टर को दी, जो मौके पर पुलिस के साथ पहुंचा। उधर इसकी खबर स्कूल के बच्चों को लग गई। खजाना देखने के लिए बच्चों का तांता लग गया।
इन्हीं बच्चों में से एक ने अपने पिता टीबी राजू को सूचना दी, जो कोल इंडिया लिमिटेड में चीफ मैनेजर हैं। राजू ने इसकी सूचना तुरंत भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) को दी। रविवार की सुबह एएसआई की टीम मौके पर पहुंच गई है, जिसने सुरंग को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सुरंग को और खोदने का काम चल रहा है। यह स्कूल बिरला मंदिर से लगा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जो व्यक्ति सुरंग में गया था, उसने वहां दो तिजोरियां रखी देखी हैं, जो हीरे-जवाहरातों से भरी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications