बेअक्ल राहुल कल मंच पर कपड़े फाड़ेंगे:गडकरी

चित्रकूट। लखनऊ में अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने मंच पर कागड क्या फाड़ा, विरोधियों को एक मौका मिल गया। अपनी चुनावी जमसभा को दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने कहा कि आज राहुल गांधी मंच पर कागज फाड़ रहे हैं कल अपने कपड़े फाड़ेंगे।

वो करें क्या बेचारे, उनके पास केवल गांधी सरनेम छोड़कर और तो कुछ है ही नहीं और ना ही वो कूबत है जो एक राजनेता में दिखनी चाहिए। गडकरी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जनपद की सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले भी गडकरी ने राहुल गांधी द्वारा समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र फाड़े जाने को बचकानी हरकत करार दिया था और कहा था कि राष्ट्रीय राजनीति के लायक नहीं है। उन्होने साबित कर दिया है कि वह अभी भी राष्ट्रीय राजनीतिक के लिए परिपक्व नहीं हैं। जिस तरह उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के घोषणा पत्र के साथ व्यवहार किया है, वो उनकी बुद्धि-समझ को दर्शाता है। सच में वो यह उनकी बचकानी हरकत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+