नवाबों के शहर वोट मांगने पहुंचे हेमा-संजय
लखनऊ। चुनावी समर जारी है, नेता-अभिनेता सभी लोग पार्टियों के लिए पसीना बहा रहे है। तीन चरण बीत चुके हैं, चौथे चरण की तैयारी जोरों पर है। जिसमें अबकी बारी राजधानी लखनऊ की है। इसलिए इस समय सितारों का जमघट लखनऊ में लगा हुआ है। बुधवार को इसी क्रम में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री हेमामालिनी नवाबों के शहर में देखे गये।
हेमा ने जहां भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया वहीं संजय दत्त ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे। लेकिन अब पार्टियों को अब फिल्मी सितारों को चुनाव प्रचार में बुलाने के लिए 10 बार सोचना होगा कि क्योंकि चुनाव आयोग ने कहा कि दलों को चुनाव के 75 दिनों के भीतर आयोग को चुनाव संबंधी खर्च का ब्यौरा देना होगा। यह ब्यौरा सितारों के प्रचार से पहले होगा। आपको बता दें कि 19 तारीख को लखनऊ में चुनाव होने हैं।
वैसे आपको बता दें कि आज कांग्रेस युवराज राहुल गांधी भी लखनऊ में रोड शो करने जा रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी राजाधानी में रोड शो करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications