एंग्री राहुल ने सपा की नहीं कांग्रेसियों की लिस्ट फाड़ी
दरअसल राहुल जब बुधवार को मंच पर आये तो उन्होंने सबसे पहले मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और पार्टी प्रत्याशियों के नाम लिये। उनके हाथ में जो सूची थी उसमें सबसे पहले सबसे पहले पूर्व राज्यपाल मोती लाल बोरा फिर रीता बहुगुणा जोशी, आरपीएन सिंह, राशिद मसूद, जगदम्बिका पाल, अनिल शास्त्री सहित कुल 12 नाम थे। भाषण के बीच में ही राहुल गांधी भाजपा, बसपा व सपा पर तीखे प्रहार करने लगे। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में सपा के वादों की सूची है। इसमें लिखा है बिजली, पानी और रोजगार देंगे, यदि रोजगार नहीं दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता देंगे।
ये वही पुरानी सूची है जो सपा ने पिछले चुनाव में भी जनता के सामने रखी थी। इतना कहते ही राहुल ने सूची के दो टुकड़े करते हुए मंच से नीचे फेंक दिए और बोले, आई समझ में बात। उन्होंने कहा कि जनता को सूची नहीं चाहिए। वास्तव में राहुल ने जो सूची फाड़ी वह सपा के वादों की नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेसियों के नामों की थी। उनका भाषण समाप्त होते ही उनकी सुरक्षा में लगे लोगों ने सूची के दोनों टुकड़ों को उठाकर रख लिया।













Click it and Unblock the Notifications