आज लिस्ट फाड़ी है कल मंच से ही कूद जायेंगे राहुल: अखिलेश
कांग्रेस के युवराज के इस कारनामें के बाद सपा के युवराज और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गये और कहा कि राहुल गांधी कुंठित हो गये हैं। अखिलेश ने कहा कि राहुल मंच पर जो करते हैं वह सियासी नाटक है और राहुल की कुंठा भी। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले वो गुस्सा करते हुए बांह चढ़ाते हैं और अब पन्ना फाड़ रहे हैं। आगे तो लगता है कि वो अब मंच से ही कूद पड़ेंगे।
वहीं, बीजेपी ने भी राहुल की इस हरकत को बचकाना करार दिया है। बीजेपी ने कहा, राहुल ने साबित कर दिया कि उनमें अब तक कोई परिपक्वता नहीं है। लोकतंत्र में किसी पार्टी के बारे में किसी के मेनिफेस्टो को फाड़ना एक अपमान है। एक बात जरूर है के इतना अपमान सहने के बाद भी मुलायम सिंह की कौन सी ऐसी मजबूरी है कि वो कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार हैं ये समझने की बात है।













Click it and Unblock the Notifications