सियासत के एंग्रीमैन राहुल ने मंच पर फाड़ी वादों की फेहरिस्‍त

लखनऊ। यूपी में चुनावी गर्मी का असर कांग्रेस के युवराज और पार्टी महासचिव राहुल गांधी के उपर आज साफ देखने को मिला। राजनीति में एंग्री यंगमैन के नाम से अपनी पहचान बना चुके राहुल गांधी आज जनसभा को संबोधित करने के दौरान वादों की लिस्‍ट फाड जनता के बीच उछाल दिया। राहुल गांधी चुनावी प्रचार में लखनऊ स्थित बख्‍शी के तलाब में जनता को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी की इस हरकत ने सियासी पारे को एक नई हवा दे दी है और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

आपको बताते चलें कि राहुल गांधी आज शाम बख्‍शी का तालाब इलाके में जनसभा कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरी उम्र 40 साल है और मैं 20 साल से यूपी के विकास के वादें सुनता आ रहा हूं। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा, सपा और कांग्रेस के वादों की लिस्‍ट निकाल ली। राहुल ने कहा कि इसी वादों के बल पर पार्टियां जनता से वोट मांगती है।

राहुल ने कहा कि‍ किस पार्टी का कौन सा नेता किसी गरीब के घर जाता है, कौन सा नेता किसी गरीब के कुएं से पानी पीता है। राहुल ने कहा मैं गरीब के घर जाता हूं उसके घर खाना खाता हूं तो किसी और के पेट में दर्द क्‍यों होता है। राहुल ने कहा कि यह वादे सिर्फ कागजों पर होते हैं। इतना कहते ही राहुल गांधी ने वादों की लिस्‍ट को मंच पर ही फाड़ दिया और जनता के बीच उछाल दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं यूपी को बदलना चाहता हूं और हर कीमत पर ऐसा कर के ही रहूंगा। राहुल ने आम जनता से कहा कि मैं विदेश में भले ही पढ़ा हूं मगर समझदारी मुझे आप लोगों के बीच आने पर ही आई है। मालूम हो कि चौथे चरण का चुनाव 19 फरवरी को होना है और इसके लिये सभी सियासी हस्‍ती राजधानी लखनऊ में ताल ठोक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+