पहली बार एक साथ सभा में सोनिया, प्रियंका

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के चुनावी घमासान में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी पहली बार साथ-साथ चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी। यह जनसभा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में होगी। रायबरेली में चौथे चरण के मतदान में 19 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

इससे पहले रविवार को पहली बार सुल्‍तानपुर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक साथ एक रोड़ शो किया था। उस दिन राहुल ने भाषण दिया लेकिन प्रियंका मंच पर खामोश बनी रही। भाई की मौजूदगी ने प्रियंका को शांत कर दिया था लेकिन क्‍या मां की मौजूदगी एक खामोशी को तोड़ पायेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करतीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की जुबान उस समय फिसल गयीं जब वो विकास की ओर कदम बढ़ाने वाले राज्यों का नाम ले रही थीं। जिसमें उन्होंने एमपी का नाम ले लिया जहां कि कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है। अपने भाई राहुल गांधी की तरह प्रियंका ने भी यूपी के पिछड़ेपन के लिए बसपा और उससे पूर्व की पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+