'500 अरब डॉलर भारतीय कालाधन विदेश में जमा'

सीबीआई निदेशक एपी सिंह ने मुताबिक भारत में टैक्स बचाने के लिए या काले धन को सफेद धन में बदलने के लिए धनी लोग मॉरीशस, स्विट्जरलैंड, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप आदि के बैंकों में अपना धन जमा कर देते हैं। सीबीआई के अनुमान के अनुसार यह धन करीब 500 बिलियन डॉलर यानि 24.5 लाख करोड़ है। स्विस बैंकों में सबसे बड़े जमाकर्ताओं में भारतीयों का नाम प्रमुख है।
उन्होंने बताया कि काले धन को रोकने और उस पर कानूनी शिकंजा कसने में काफी टाइम निकल जाता है। इस दौरान धन जमाकर्ताओं को उस देश के कानून से संरक्षण मिल जाता है। यही कालाधन उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, इसलिए वे इसका खुलासा नहीं करना चाहते। कालाधन विदेश में जमा और देश में उगाही एक बड़ी समस्या है












Click it and Unblock the Notifications