बच्चों के साथ प्रियंका ने रायबरेली में विरोधियों को ललकारा
बस मैं इतना कहना चाहती हूं कि मुझे यूपी की बदहाली पर बेहद दुख होता है जिसके पीछे जिम्मेदार हैं प्रदेश की सत्तासीन और पूर्व सरकारें। जिन्होंने प्रदेश को विकास के नाम पर केवल दुख और निराशा ही दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रियंका चुनावी मंच पर अपने दोनों बच्चों रिहान और मिराया के साथ नजर आयी हैं। आपको बता दें कि यह गांधी परिवार की छठीं पीढ़ी है।
पिछले 22 सालों से यह प्रदेश अपनी बेबसी और मजबूरी पर आंसू बहा रहा है जिसे पोंछने वाला कोई नहीं है। ना तो भाजपा, ना ही बसपा और ना ही सपा ने प्रदेश के लोगों की सुध ली है। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर आपको ठगा गया है और लूटा गया है।
दिल्ली से पैसा तो मंगाया जाता है लेकिन कभी भी वो प्रदेश वासियों के काम नहीं आता है। इसलिए अब प्रदेश को बदलाव की जरूरत है। इसलिए आप पंजे का साथ दीजिये। कांग्रेस सत्ता नहीं बल्कि विकास चाहती है। हम वादा करते हैं कि अगर कांग्रेस पर आप भरोसा करते हैं तो अगले पांच सालों में प्रदेश की तस्वीर कुछ और होगी।
केंद्रीय योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने आपके लिए काम किया है। आपको सूचना और रोजगार का अधिकार दिया है। हम जल्द ही भोजन का अधिकार देने वाले हैं। आप उसकी कीमत समझे। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार आनी जरूरी है।













Click it and Unblock the Notifications