नौवीं के छात्र ने की महिला टीचर की हत्या

murder
चेन्नई। सेंट मैरीज ऐंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं क्लास के एक छात्र ने यहां एक निजी स्कूल में कथित तौर पर चाकू घोंपकर एक महिला शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि छात्र ने अध्यापिका को उस समय चाकू घोंपा जब वह पढ़ा रही थी। उसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार महिला शिक्षक गणित और विज्ञान की पढ़ाती थी, और उसके विषय में छात्र का नंबर कम आया था। नंबर कम देने पर छात्र के अंदर महिला शिक्षक के प्रति बदला की भावना भर गयी थी। जिसके कारण वह अपने ऊपर नियंत्रण नहीं कर पाया और उसके टीचर की हत्‍या कर दी। उसने पीछे से जाकर टीचर पर हमला किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक साइंस टीचर उमा माहेश्वरी उस वक्त पहली मंजिल पर स्थित दूसरी क्लास में थीं। नौवीं क्लास का स्टूडेंट मोहम्मद इरफान हाथ में चाकू लिए क्लास में घुसा। छात्र चाकू को पेपर में लपेट रखा था। टीचर के पास जाकर उसने चाकू से उनके गले और चेहरे पर कई वार किए। टीचर ने वहीं दम तोड़ दिया। जब क्लास के बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे तो उसने उन्हें भी धमकाया और चुप रहने को कहकर वहां से भागा, मगर अन्‍य टीचर्स और स्टूडेंट्स ने मिलकर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+