थाने की दीवार में सेंध करके कैदी फरार

थाने में तैनात संतरी ने आज सुबह दीवार में सेंध देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूत्रों के अनुसार इन दोनों कैदियों को तलैया पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार कर चोरी के अनेक मामलों का खुलासा किया था। दोनों को चोरी की अन्य घटनाओं में पूछताछ के लिये हनुमानगंज पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया था।
उन्हें आज अदालत में पेश किया जाना था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इन चोरों के पास लोहे की राड कैसे पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक नवरतन सिंह ने भाषा को बताया कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिये रायसेन एवं छिंदवाडा के लिये पुलिस दल भेजे गये हैं, लेकिन फिलहाल इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक विष्णुप्रसाद, आरक्षक जगदीश, संतोष सेन तथा शिवप्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications