सात दिन में खत्म हुआ सात जन्मों का सफर

Marriage
भिवानी। बवानी खेड़ा के कुंगड के रहने वाले कैलाश ने शादी के अरमान जगाए। यूपी जाकर दुल्हन भी ले आया। लेकिन उसका शादीशुदा जिंदगी का सपना सात दिन में ही टूट गया। उसकी दुल्हन घर में रखी नकदी व जेवर लेकर भाग गई। उसने नौ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की एक युवती से शादी की थी। मगर तीन दिन पहले उसकी पत्नी जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

कैलाश पिछले तीन दिन से अपनी पत्नी को तलाश रहा है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मूलत धारेडू का निवासी है और कई साल पहले मैं मजदूरी करने कुंगड़ आ गया। 35 साल का होने पर भी उसकी शादी नहीं हो पाई थी। 30 जनवरी को किसी के माध्यम से उसका विवाह उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव कटकरकिला निवासी मुकेश की बेटी मीना के साथ हुआ।

इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर यहां आ गया। कैलाश रविवार की रात को अपनी पत्नी के साथ घर पर था। सोमवार सुबह करीब तीन बजे वह नींद से उठा तो पत्नी चारपाई पर नहीं थी। उसने उसे तलाशना शुरू किया तो वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उसने घर में रखे 45 हजार रुपए और जेवर देखे तो वे भी गायब थे। यह देख उसे शक हो गया कि उसकी पत्नी जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बावजूद उसने उसकी तलाश जारी रखी, लेकिन जब उसके बारे में कोई पता चला तो वह पुलिस के पास आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+