चुनावी रैली में हंगामा करने वालों को माया ने कुत्ता कहा
लेकिन नेतागण इस चक्कर में मर्यादा की सीमा लांध जाते है, उन्हें होश ही नहीं रहता है कि वो क्या कर रहे हैं। जिसकी बानगी दिखी सोमवार को मायावती की रैली में। जहां बसपा सुप्रीमो का गुस्सा एकदम से भड़क गया और वो वह सब कुछ कह गयी जिसे उन्हें नहीं कहना चाहिए था।
कुशीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती उस समय भड़क गयी जिस समय कुछ लोग आकर उनकी सभा में हंगामा करने लगे। मायावती ने कहा कि यह लोग विपक्ष के पालतू कुत्ते हैं जिनसे वो डरने वाली नहीं हैं।
दरअसल कुछ लोग मायावती की रैली में आकर शोर मचाने लगे थे जिसकी वजह से मायावती ने आपा खो दिया था। मायावती ने पहले एक-दो बार चुप कराने की कोशिश की थी लेकिन जब शोर शांत नहीं हुआ तो वो तैश में आ गईं और इस तैश में वो भूल गईं और उन्होंने उन लोगों को विपक्ष का पालतू कुत्ता कह डाला। माया ने लोगों से कहा कि विपक्ष के इन पालतू कुत्तों से आपको विचलित होने कि जरुरत नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications