लखनऊ में बवाल और भाजपा नेता की सियासी चाल

मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि जिला प्रशासन हालात को संभालने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी सियासी आग है। जुलूस होने के बाद उपद्रव होना साफ दर्शाता है कि यह पूर्व नियोजित था। सुन्नी व शिया समुदाय के जुलूस में शरारती तत्वों को जब कामयाबी हासिल नहीं हुई तो वोट बैंक की राजनीति में शामिल तत्वों ने माहौल को खराब करने की साजिश रची।
इस पूरे मामले में एक बात और सामने आ रही है जिसने राजनीति गलियारे में भी हलकान मचा दिया है। एक मुस्लिम नेता ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के इशारे पर सब कुछ कराया गया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने पुलिस को अपनी तरफ मिला लिया था और तनाव बढ़ाने के आदेश दिये थे। आरोप यह भी है कि पुलिस ने दंगे को नियंत्रण करने की जगह भड़काने का काम किया था। वैसे एक बात तो जाहिर है कि वह नेता कौन है क्योंकि पुराने लखनऊ में भाजपा के एक ही नेता हैं जिनकी धाक चलती है।
मीडिया कैमरों में कैद लोगों की होगी गिरफ्तारी
सआदतगंज में हुए मुस्लिम समुदाओं के बीच दंगे में जिन लोगों ने आगजनी और पत्थरबाजी की है उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। मीडिया के कैमरों में कैद लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित कर रही है उनके घर दबिश दे रही है। पुलिस ने कई अखबार के दफ्तरों से फोटों भी मंगवाया है।












Click it and Unblock the Notifications