राजस्थान और महाराष्ट्र में भी एनआरएचएम घोटाला

सोमैया ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि राजस्थान में भी एनआरएचएम के तहत 108 एम्बुलेंस की खरीद जिकित्जा हेल्थ कारपोरेशन लि. ने की, जिसमें निविदा प्रणाली का उल्लंघन किया गया है। सोमैया ने बताया कि मुंबई में पंजीकृत जिकित्जा के निदेशक मंडल में केन्द्रीय मंत्री व्यालार रवि के पुत्र रवि कृष्ण तथा पी चिदम्बरम के पुत्र कार्ति पी चिदम्बरम भी शामिल है और राजस्थान एनआरएचएम में उससे एम्बुलेंस एवं अन्य सामग्रियों की खरीद का काम जिकित्जा को देने के लिए नियमों की अवहेलना की गयी है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और केन्द्र सरकार या तो इस बात का खंडन करे कि रवि और चिदम्बरम के बेटे जिकित्जा के निदेशक नहीं है अथवा उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम घोटाले की ही तरह राजस्थान एनआरएचएम घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दे। सोमैया ने प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद और उनके मित्रों पर पिछले वर्ष इंडियान एयर प्राइवेट लि. नाम से एक विमानन कंपनी के पंजीकरण किये गये होने का खुलासा किया और कहा कि इस कंपनी का पंजीकरण केन्द्र सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के जरिये किया गया।












Click it and Unblock the Notifications