जो राम से नहीं डरते वो भला रामदेव से क्या डरेंगे?
बाबा रामदेव ने आगे कहा कि अरे उनसे सवाल किया गया था कि कालेधन पर आप क्यों नहीं बोलते हैं? तो वो काले झंडे पर बोल पड़े और मुझ पर सारा आरोप मढ़ दिया। अब मैं पूछता हूं कि किस बुनियाद पर उन्होंने मुझ पर इल्जाम लगाया। हम जब कालेधन की बात करते हैं तो लोग हम पर रामलीला मैदान में लाठियां चलवाते हैं, अरे ऐसे लोगों का तो ईमान मर चुका है। ऐसे लोग राम से नहीं डरते वो भला रामदेव से क्या डरेंगे?
इन लोगों के हाथों में सत्ता आयी तो देश में लीबिया जैसा हाल होगा। बाबा रामदेव ने खुले तौर पर कांग्रेस के लिए यह बातें कही। वहीं पीएम पद के लिए राहुल गांधी उपयुक्त है कि नहीं इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिसको कूबत होगी वो ही पीएम बने तो अच्छा होगा, बच्चों के हाथ में पीएम की बागडोर नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी को पहले इस कुर्सी के लिए अपनी योग्यता तय करनी होगी।
गौरतलब है कि सोमवार को वाराणसी की प्रेस वार्ता में जब राहुल गांधी से काले धन के मुद्दे पर सवाल किया गया था तो वाले काले धन के बजाय काले झंडे पर बोल पड़े। उन्होंने बाबा रामदेव पर सीधे निशाना साधते हुए बोला कि मेरी हर सभा में 4-5 लोग आ जाते हैं और मुझे काले झंडे दिखाते हैं। और जब पुलिस पकड़ती है तो वो कहते हैं कि वो बाबा रामदेव के समर्थक हैं। मैं ऐसे लोगों से डरने वाला नहीं हूं। चाहे मुझे ऐसे लोग गाली दें, मुझ पर जूता फेंके या मुझे झंडा दिखये मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications