दिग्गी ने पूछा दलित संत रविदास को क्यों भूल गईं माया
बहराइच। यूपी में चुनाव के दौरान दलित और मुसलमानों के नाम से राजनीति चरम पर है। इसी पर हर नेता अपने बयानों के बाण छोड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दलित महापुरुषों के सम्मान का दावा करने वाली मायावती ने अपनी तो तमाम मूर्तियां लगवा डाली, लेकिन महान दलित महापुरुष संत रविदास की एक भी मूर्ति नहीं लगवाई है।
दिग्विजय सिंह ने जानना चाहा कि क्या मायावती की निगाह में संत रविदास बड़े महापुरुष नहीं है। सिंह ने आज यहां बलहा (सु) विधानसभा क्षेत्रा में कांग्रेस प्रत्याशी पूनम किशारे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ो रुपये की चंदा उगाही की है, जनता भाजपा से उस चंदे का हिसाब मांग रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मायावती अपने को दलित की बेटी कहती है, जबकि वह दलित की नहीं दौलत की बेटी है और पांच हजार करोड़ रुपयों का एनआरएचएम घोटाला करके मायावती ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित किया है। सिंह ने यह भी दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जनाधार तेजी से बढ रहा है और पार्टी मुख्य लड़ाई में है।













Click it and Unblock the Notifications