सपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, बसपा सबसे बड़ी लूजर

नई दिल्ली। चुनावी समर इस समय यूपी में चल रहा है। सब की नजर इस इस चुनाव पर है क्योंकि यूपी की ही सरकार तय करेगी कि दिल्ली के राज सिंहासन पर कौन बैठेगा? हर पेपर और न्यूज चैनल ने अपने सर्वेक्षण पेश किये है।

एक जाने-माने न्यूज चैनल 24 का ओपीनियन पोल कहता है कि यूपी में इस बार सबसे बड़ी पार्टी सपा रहेगी और बसपा को इस चुनाव में करारी हार सहनी पड़ेगी। किसी भी पार्टी और गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा, यानी कोई भी पार्टी प्रदेश में 202 के आंकड़े को छू नही पायेगी।

केवल सपा ही एक ऐसी पार्टी होगी जिसे सबसे ज्यादा बहुतमत यानी 127 सीट मिलेंगे। जो कि साल 2007 से 30 सीटें ज्यादा होगीं। कांग्रेस को 78 सीटें मिलेगी जिसका क्रेडिट राहुल गांधी को जायेगा।

कुल मिलाकर कांग्रेस-रालोद के गठबंधन को 94 सीट मिलेंगी। लेकिन सत्तासीन पार्टी बसपा को 108 सीट मिलेगी लेकिन सबसे बड़ी लूजर पार्टी भी बसपा होगी क्योंकि उसके साथ कोई गठजोड़ नहीं करेगा। उसे सीधे-सीधे 97 सीट का नुकसान होगा। जबकि चार नंबर पर रहेगी भाजपा जिसे केवल 57 सीटें मिलेगी। आपको बता दें चैनल की ओर से केवल यह सर्वे 17 सीटों पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+