सातवीं बार टिकट बदल कर सपा ने बनाया रिकार्ड
अब कहा जा रहा है कि अब बदलाव नहीं होगा, राकेश सिंह फाइनल हैं। समाजवार्दी पार्टी की छर्रा सीट पर सबसे यादा फजीहत हुई है। ख्वाजा हलीम और ठा. राकेश सिह के बीच मे फसी वहा की टिकट सातवी बार मे राकेश सिह को दी गई। कार्यकर्ता अभी भी असमजस मे है कि कही टिकट बदल तो नही जाएगी। राजस्थान और बिहार में विधानसभा चुनाव प्रभारी बन कर टिकट बांटने वाले पूर्व मंत्री व वर्तमान एमएलसी ख्वाजा हलीम ने उत्तर प्रदेश में भी वर्षों तक लगातार विधायकी के टिकट बंटवाए हैं। इस बार छर्रा सीट से टिकट को लेकर उनकी खासी किरकरी हुई। थकहार कर वह अपनी कोठी में ‘कैद ’ हो गए हैं।
31 जनवरी को पूर्व मंत्री और एमएलसी ख्वाजा हलीम को पार्टी ने अपना अधिकृत बी फार्म दिया था लेकिन चौबीस घंटे के बाद ही युवजन सभा के प्रदेश सचिव ठा. राकेश सिंह को भी बी फार्म दे दिया गया। फिलहाल पार्टी के प्रत्याशी के रूप में ठा. राकेश सिंह को अधिकृत माना जा रहा है। 22 अप्रैल 2011 से अब तक पार्टी सात बार इस सीट पर सात फेरबदल कर चुकी है।
पापा मुलायम सिंह यादव ने बड़े भरोसे के साथ बेटे अखिलेश यादव को पहले प्रदेश अध्यक्ष के ताज से नवाजा और उसके बाद भरपूर विश्वास से प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान सौंप दी है। पापा को पूरा भरोसा है कि बेटे के फैसलों से पार्टी सत्ता का सफर तय करेगी। समाजवादी पार्टी में अब तक टिकटों का फैसला मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और डा.रामगोपाल यादव के साथ जनेश्वर मिश्र जैसे दिग्गज तर्जुबेकार नेता करते थे लेकिन इस बार हर फैसला अखिलेश की मुहर से हो रहा है।
स्थानीय नेताओं की मानें तो कुछ फैसलों के बारे में तो मुलायम सिंह को भी बाद में ही पता होता है जब प्रत्याशी स्वयं नेता जी के सामने हाजिर होते हैं। इसके बावजूद मुलायम का भरोसा अटूट है। अब युवा और बुर्जुग सभी नेता मान रहे हैं कि पार्टी में अखिलेश के फैसलों में ही दम है। शायद यही वह वजह है कि पार्टी में टिकटों का अदला-बदली का दौर बी फार्म बंटने तक जारी है। अलीगढ़ की छर्रा सीट पर तो इंतहा हो गयी यहां पूर्व मंत्री एमएलसी ख्वाजा हलीम को बी फार्म देने के चौबीस घंटे के अंदर ही युवजन सभा के प्रदेश सचिव ठा. राकेश सिंह को भी इसी सीट का बी फार्म थमा दिया गया। अकेले छर्रा ही नहीं अलीगढ़, मथुरा और हाथरस की आधा दर्जन सीटों में 20 बार प्रत्याशी बदल जा चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications