Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा ने गोवा में जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची

goa elections 2012
पणजी। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनावों के लिए 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। कल रात जारी हुई सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। हालांकि सांसद श्रीपाद नाइक का नाम नहीं है जिन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल रात दिल्ली में हुई और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की मौजूदगी में सूची को अंतिम रूप दिया गया।

पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अन्य सदस्य मौजूद थे। भाजपा ने तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी से गठबंधन किया है। पार्टी ने 40 में से आठ सीटें एमजीपी के लिए छोड़ी हैं और एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी समर्थन दे रही है।

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गोवा की कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार से आज समर्थन वापस ले लिया। एमजीपी ने तीन मार्च को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला किया है। एमजीपी अध्यक्ष दीपक धावलीकर ने कहा कि उनके दल की केन्द्रीय समिति द्वारा पारित एक प्रस्ताव के तहत यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे पुराने इन क्षेत्रीय दल ने पत्र भेजकर अपने इस फैसले के बारे में राज्यपाल के शंकरनारायणन, विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे और मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को सूचित कर दिया है। एमजीपी के गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में दो विधायक हैं। धावलीकर ने कहा कि उनके दल ने मुख्य विपक्षी भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की तैयारी कर ली है। इस बारे में आज औपचारिक घोषणा की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+