फलक की मां का पता चला, होगी डीएनए जांच

मुन्नी पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी फलक को कथित तौर पर लक्ष्मी नामक महिला के पास छोड़कर चली गयी थी। फलक गत 18 जनवरी से एम्स में अपने जीवन के लिए जुझ रही है। उसे सिर में गंभीर घावों के अलावा दोनों हाथों में चोट और शरीर पर काटने के निशानों के साथ अस्पताल में लाया गया था। फलक की अब तक दो सर्जरी भी की जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि एम्स में जीवन-मौत से जूझ रही दो वर्षीय बच्ची फलक को भर्ती कराने वाली नाबालिग लड़की और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की तब सुर्खियों में आई थी उसने खुद को बच्ची की मां बताते हुए उसे इलाज के लिये एम्स ले आई थी। बच्ची फलक की कथित तौर पर उसी ने पिटाई की थी। लड़की ने अपने पिता पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अपने घर से लापता हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications